हमारी संपादकीय नीति
TPV में खबरों का चयन, जाँच और प्रकाशन पाठकों के भरोसे को ध्यान में रखकर किया जाएगा।
तथ्य और स्रोत
रिपोर्ट प्रकाशित करने से पहले उपलब्ध दस्तावेज़ों, प्रत्यक्ष स्रोतों और संबंधित पक्षों से जानकारी की पुष्टि की जाएगी। जहाँ जानकारी शुरुआती हो, खबर में उसकी स्थिति स्पष्ट लिखी जाएगी।
सुधार और अपडेट
खबर में महत्वपूर्ण सुधार होने पर अपडेट का समय और सुधार की प्रकृति बताई जाएगी। पाठक किसी तथ्य में त्रुटि दिखे तो संपर्क फ़ॉर्म से संपादकीय टीम को बता सकते हैं।
Sponsored content
भुगतान या प्रचार के बदले प्रकाशित सामग्री को “प्रायोजित” या “विज्ञापन” के स्पष्ट लेबल से दिखाया जाएगा। विज्ञापनदाता को संपादकीय खबरों पर नियंत्रण नहीं दिया जाएगा।
व्यक्तिगत सम्मान
संवेदनशील मामलों और अपराध रिपोर्टिंग में आरोप, पुष्टि और कानूनी स्थिति को अलग-अलग लिखा जाएगा। नाबालिगों और प्रभावित लोगों की पहचान से जुड़े नियमों का ध्यान रखा जाएगा।
राय और खबर
विश्लेषण, विज्ञापन और समाचार को अलग-अलग रखा जाएगा ताकि पाठक सामग्री की प्रकृति आसानी से पहचान सकें।