खूँटी। जिले के मुरहू थाना क्षेत्र की दो नाबालिग सगी बहनों के साथ सामूहिक दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है। आरोपियों ने तीन बच्चियों को घुमाने और घर छोड़ने के बहाने मारंगहादा इलाके में ले जाकर वारदात को अंजाम दिया। इस दौरान दो बहनें यौन हिंसा की शिकार हुईं, जबकि तीसरी बच्ची किसी तरह बच निकली।
परिजनों की शिकायत पर महिला थाना में चार आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने गोपाल मुंडा उर्फ राहुल मुंडा, मनीष लोहरा और मनसा टुटी को गिरफ्तार किया है। वहीं, चौथा आरोपी प्रभु सहाय फरार है। डीएसपी मंगल सिंह जामुदा ने गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए बताया कि फरार आरोपी की तलाश में छापेमारी जारी है।