रांची। मांडर टोल प्लाजा पर टर्बो ट्रकों से आने-जाने के लिए 300 रुपये टोल टैक्स वसूले जाने के विरोध में बुधवार को ट्रक चालक और मालिक सड़क पर उतर आए। आक्रोशित लोगों ने टोल प्लाजा के सामने एनएच-75 को करीब आधे घंटे तक जाम रखा, जिससे वाहनों का आवागमन प्रभावित हुआ।
प्रदर्शनकारी पुराने दर से ही टोल टैक्स वसूलने की मांग कर रहे थे। जाम की सूचना पर पहुंची मांडर पुलिस ने लोगों को समझाकर सड़क जाम हटवाया। वहीं, ट्रक चालकों और मालिकों ने टोल प्लाजा मैनेजर को ज्ञापन सौंपकर पुरानी दर लागू करने की मांग की।