लातेहार। जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त संदीप कुमार ने मंगलवार को ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था सहित विभिन्न आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने सीसीटीवी कैमरे, कंट्रोल रूम, विद्युत व्यवस्था, अग्निशमन यंत्र एवं परिसर की सुरक्षा व्यवस्था की जांच की। साथ ही वेयरहाउस में तैनात सशस्त्र सुरक्षा बलों की उपस्थिति और उनकी कार्यप्रणाली की जानकारी ली। उपायुक्त ने सुरक्षा बलों को अपने कर्तव्यों के प्रति पूरी तरह सजग एवं सक्रिय रहने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस की सुरक्षा में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। निरीक्षण के दौरान सुरक्षा से जुड़े सभी उपकरणों के रखरखाव एवं व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने पर भी जोर दिया गया। मौके पर उप निर्वाचन पदाधिकारी मेरी मड़की सहित अन्य संबंधित कर्मी उपस्थित थे।
ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का डीसी ने किया मासिक निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा।
सुरक्षा बलों को सतर्क और सक्रिय रहने का दिया निर्देश।