पलामू। जिले में अवैध बालू खनन एवं परिवहन के खिलाफ जिला प्रशासन ने कार्रवाई तेज कर दी है। इसी क्रम में सदर अनुमंडल पदाधिकारी संजय पांडेय ने लेस्लीगंज क्षेत्र में छापेमारी कर अवैध बालू लदे दो ट्रैक्टरों को जब्त किया। मिली जानकारी के अनुसार, एसडीओ को गुप्त सूचना मिली थी कि लेस्लीगंज क्षेत्र में अवैध रूप से बालू का परिवहन किया जा रहा है। सूचना के आधार पर उन्होंने त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी की। इस दौरान दो ट्रैक्टरों पर बालू लदा पाया गया। जांच के क्रम में ट्रैक्टर चालकों से बालू परिवहन से संबंधित वैध कागजात मांगे गए, लेकिन वे कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके।

इसके बाद प्रशासन ने दोनों ट्रैक्टरों को जब्त कर लिया। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनन, बालू के अवैध परिवहन और भंडारण के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।