महुआडांड़ (लातेहार)। शहीद स्मारक नॉक आउट फुटबॉल टूर्नामेंट 2026 के फाइनल मुकाबले और नागपुरी रंगारंग कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर बुधवार को कांग्रेस कमेटी की बैठक हुई। इसमें आयोजन की तैयारी, मैदान की व्यवस्था, अतिथियों के स्वागत और दर्शकों की सुविधा पर चर्चा की गई। कार्यकर्ताओं ने आयोजन को भव्य बनाने के लिए आपसी समन्वय से काम करने का संकल्प लिया।

बैठक में इफ्तेखार अहमद, अभय मिंज, नुरुल अंसारी, अजीत पाल कुजूर, आमिर सुहेल समेत कई कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।