लातेहार। समाहरणालय सभागार में बुधवार को उपायुक्त संदीप कुमार की अध्यक्षता में नीति आयोग के आकांक्षी जिला एवं आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों के कार्यों और योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई।
उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्धारित सूचकांकों में सुधार के लिए लक्ष्य आधारित कार्ययोजना बनाकर काम करने का निर्देश दिया। उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण, कृषि और आधारभूत संरचना पर विशेष ध्यान देने को कहा। साथ ही योजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग और विभागीय समन्वय के साथ कार्यों में तेजी लाने का निर्देश दिया, ताकि जिले की रैंकिंग में सुधार हो सके।
बैठक में सिविल सर्जन डॉ. राजमोहन खलखो, जिला योजना पदाधिकारी समीर कुल्लू समेत विभिन्न विभागों के पदाधिकारी और पिरामल फाउंडेशन के फेलो उपस्थित थे।